PM Vishwakarma Yojana : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत इच्छुक कारीगरों और शिल्पकारों को लोन दिया जा रहा है । इस योजना को 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लॉन्च किया गया था । प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य है कम ब्याज पर कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार बढ़ाने के लिए ऋण देना हैं । यह योजना छोटे कारीगरों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं ।
कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए दो आसान किस्तों पर 3 लाख का लोन दिया जाएगा । कारीगरों और शिल्पकारों को इस योजना का लाभ विश्वकर्मा के रूप में दी जाएगी । कारीगर एवं शिल्पकार अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए इस लेख में विश्वकर्म योजना के बारे में, अप्लाई कैसे करें, आवेदन फार्म, जरूरी दस्तावेज, योग्यता, जाति, योजना के फायदे एवं योजना से संबंधित और जानकारी के बारे में बताया गया है । आप इस लेख को पूरा पढ़कर और समझकर योजना का लाभ उठा सकते हैं ।
प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का संक्षिप्त विवरण
| महत्वपूर्ण बिंदु | जानकारी |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना |
| योजना की शुरुआत | 17 सितंबर 2023 |
| शुरू करने का लक्ष्य | ऐसे कारीगर एवं शिल्पकार जिनके पास काला है लेकिन पैसों के अभाव के कारण अपने क्षेत्र में आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं । उनके लिए कम ब्याज पर लोन देकर उनकी रोजगार को बढ़ावा देने का एक पहला लक्ष्य है । |
| योजना का बजट | 13000 करोड़ |
| विश्वकर्मा योजना हेल्पलाइन नंबर | •1800 267 7777 •17923 •011 – 23061574 |
| योजना से लाभ . | विश्वकर्मा योजना से लगभग 30 लाख कुशल कारीगर एवं शिल्पकारों को योजना का लाभ मिलने वाला है । |
| योजना में आवेदन करने का अंतिम तिथि | 31 मार्च 2028 (वित्तीय वर्ष 2027 – 28 ) |
Table of Contents
What is PM Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना कारीगरों एवं शिल्पकारों को लाभ पहुंचाने वाली योजना है । इस योजना का मुख्य मकसद है आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जो व्यापार करना चाहते हैं लेकिन पैसे की अभाव के कारण वह व्यापार नहीं कर पाते हैं, उन सभी कारीगर एवं शिल्पकार को कम ब्याज में लोन देकर उनके बिजनेस को बढ़ावा देने का एक पहल योजना है ।
इस योजना का शुभारंभ श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के नाम पर योजना की शुरुआत कर चुके हैं । लगभग 13,000 करोड़ की लागत में माननीय प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की थी । इस योजना में 3 लाख तक आर्थिक रूप से कमजोर छोटे कारीगर एवं शिल्पकार को कम ब्याज पर आर्थिक सहायता दिया जाएगा ।
Vishwakarma Yojana Benefits
विश्वकर्मा योजना के तहत मुख्य रूप से छोटे कारीगर एवं शिल्पकार जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं उन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलने वाला है । ऐसे कारीगर एवं शिल्पकार जिनके पास कला तो है लेकिन संसाधन एवं पैसों की कमी के कारण व्यापार को बढ़ा नहीं पा रहे हैं, वैसे कारीगरों एवं शिल्पकारों को सीधा फायदा मिलेगा जिससे वह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 5% ब्याज के साथ लोन लेकर अपनी रोजगार को बढ़ा एवं अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं ।
सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जैसे ही आपका फार्म सरकार द्वारा पास किया जाता है, तो सरकार द्वारा 5 दोनों का बेसिक एवं 15 दिनों का एडवांस ट्रेनिंग दिया जाता है । ट्रेनिंग की अवधि में प्रतिदिन ₹500 दिया जाता है एवं ट्रेडिंग का सारा खर्च सरकार देती है । ट्रेनिंग जैसे ही खत्म होती है सरकार टूल किट खरीदने के लिए 15000 रुपया देती है, साथ ही आप कम ब्याज पर 3 लाख का लोन भी इस योजना के तहत ले सकते हैं । इस योजना में मुख्य रूप से कारीगर एवं शिल्पकार को फायदा मिलने वाला है ।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों एवं शिल्पकारों को डिजिटल सशक्तिकरण को विकसित करने, ब्रांड प्रचार एवं लिंकेज में सहायता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस प्रशिक्षण का मुख्य मकसद है कि कारीगरों एवं शिल्पकार को अपने काम को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा ।
डिजिटल सशक्तिकरण : डिजिटल सशक्तिकरण में कारीगरों एवं शिल्पकारों को डिजिटल उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा । जिससे वह ऑनलाइन बाजारों में पहुंच सके और अपने उत्पाद और व्यापारों का प्रचार सही ढंग से कर सके ।
ब्रांड प्रचार : ब्रांड प्रचार में कारीगरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार अलग से एक राष्ट्रीय ब्रांड बनाने में सहायता करेगी ।
बाजार लिंकेज : बाजार लिंकेज में कारीगरों एवं शिल्पकारों को खुदरा विक्रेताओं एवं खरीददारों से जोड़ने में सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सहायता करेगी ।
महत्वपूर्ण बिंदु
- विश्वकर्मा योजना ऐसे समुदाय को लाभ मिलेगा जो विश्वकर्मा समुदायिक से सीधा संबंध रखते हैं ।
- इस योजना में लोहार, पांचाल, धोबी जैसे करीब 140 प्रकार के जातियों को सीधा लाभ मिलने वाला है ।
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार 18 प्रकार के कारीगरों एवं शिल्पकारों को लोन प्रदान करेगी ।
- योजना के तहत कारीगरों एवं शिल्पकारों को एक अलग से पहचान दिलाने हेतु सर्टिफिकेट एवं आईडी कार्ड दिया जाएगा ।
- इस योजना का शुरुआती बजट 13000 करोड़ रूपया है जिसकी शुरुआत 17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा किया जा चुका है ।
- देश में बढ़ते बेरोजगारी को देखते हुए सरकार इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर जातियां को कम ब्याज पर लोन उपलब्ध करवाएगी ।
- इस योजना के तहत 5% ब्याज में सरकार द्वारा 3 लाख का लोन दिया जाएगा । इस योजना में पहले चरण में योग्य कारीगरों एवं शिल्पकारों को 1 लाख का लोन एवं दूसरे चरण में 2 लाख का लोन दिया जाएगा ।
- इस योजना तहत कारीगरों एवं शिल्पकारों को MSME के माध्यम से सीधा जोड़ा जाएगा ।

PM Vishwakarma Yojana Objectives
उद्देदश : भारतीय सरकार द्वारा कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है लेकिन अब भी बहुत सारी आर्थिक रूप से कमजोर जातियां, इन सभी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं । इन सभी योजनाओं का लाभ न उठाने का मुख्य कारण उन्हें सही ढंग से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है । यह सभी को देखते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा योजना की शुरूआत किये है, जिसका उद्देश्य है आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय एवं जातियां को उनके कामकाजी क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से ट्रेनिंग देखकर उनके रोजगार को बढ़ावा देना है एवं बहुत कम ब्याज पर लोन उपलब्ध करवाना है ।
बहुत से ऐसे समुदाय एवं जातियां हैं जो अपने कार्य क्षेत्र में कुशल है लेकिन प्रशिक्षण हेतु उनके पास पैसों की कमी है । ऐसे कारीगरों एवं शिल्पकारों को सरकार इस योजना के तहत मदद करेगी ।
किसे मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का सीधा लाभ
लोहार, बढ़ई ताला बनाने वाला कुम्हार मूर्तिकार नाव निर्माता हथियार बनाने वाला राज मिस्त्री दर्जी धोबी कारपेंटर मालाकार मछली जाल निर्माता हथौड़ा और पुलकित बनाने वाले मोची नाई डलिया, चटाई, झाड़ू बनाने वाले गुड़िया और खिलौने बनाने वाले

Vishwakarma Yojana Eligibility
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए ।
- 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों में से किसी एक क्षेत्र कामकाज जाने वाले उम्मीदवार भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं ।
- आवेदक पिछले 5 वर्षों में व्यवसाय शुरू करने हेतु राज्य एवं केंद्र सरकार के योजनाओं जैसे पीएम स मुद्रा योजना से लोन ना लिया होना चाहिए, अगर आवेदक लोन लिया है भी तो वह तय सीमा में लोन को चुका दिया होना चाहिए तो वह पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठा सकते हैं । लोन का तारीख जिस दिन लोन अप्रूवल होगा उस दिन से कैलकुलेट किया जाएगा ।
- इस योजना का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य ही ले सकते हैं ।
- केंद्रीय एवं राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत एवं उनके परिवार के सदस्य जैसे पति पत्नी, अविवाहित बच्चे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं ।
- पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास अपना जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है ।
Vishwakarma Yojana documents
अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हो तो नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट आपको आवेदन करने के समय जरूरत पड़ सकती है ।
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- चालू मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाणपत्र
- चालू बैंक खाता
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड एवं आधार कार्ड
- चालू ईमेल आईडी
PM Vishwakarma Yojana Online Apply
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) के लिए आवेदन करना चाहते हो तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
- इच्छुक एवं योग्य आवेदक पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए
- आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश करने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन अप्लाई दिखेगा वहां क्लिक करें
- CSC पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर Login पर क्लिक करें
- Login होने के बाद आपके स्क्रीन में एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा
- एप्लीकेशन फॉर्म को सबसे पहले मोबाइल नंबर और आधार नंबर से एप्लीकेशन फॉर्म को वेरीफाई करना है । वेरीफाई करने के बाद आवेदन फार्म में दी गई जानकारी को व्यवस्थित ढंग से भरना है ।
- आवेदन फॉर्म को सही सही भरने के बाद सबमिट करके मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है ।
- स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद आपको विश्वकर्मा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा, सबमिट करके आप अपना विश्वकर्मा सर्टिफिकेट डाउनलोड करें ।
- विश्वकर्मा सर्टिफिकेट में आपको विश्वकर्मा डिजिटल आईडी मिलेगा जिसके सहायता से आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं ।
- आप जिस मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा किया था । उस मोबाइल नंबर से आपको लॉगिन करना होगा ।
- Login करने के बाद आपके स्क्रीन पर विश्वकर्म योजना का मुख्य आवेदन फार्म खुल जाएगा । इस आवेदन फार्म में आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे सही और व्यवस्थित ढंग से भरना होगा ।
- यह सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाएगा ।
नोट : पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) के लिए आवेदन CSC केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं क्योंकि बहुत सारे कारीगर और शिल्पकार पढ़ाई से वंचित है और ऑनलाइन आवेदन से परिचित नहीं है । ऊपर बताए गए जानकारी में सीएससी केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है ।
जाने CSC के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप जहां भी रहते हैं, वहां पता लगाये कि आपके नजदीक में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) है, जहां आप CSC के आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in के माध्यम से आवेदन करा सकते हैं ।
- CSC केंद्र पता लगाने के बाद आप वहां जाए और बताएं कि मुझे PMVY योजना में पंजीकरण करना है ।
- CSC केंद्र वाले आपकी सहायता करेंगे और पंजीकरण फार्म भरने के लिए आपसे जरूरी दस्तावेज जैसे आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि अन्य जरूरी दस्तावेज मांग सकते हैं ।
- CSC केंद्र वाले आपसे मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे ।
- जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर पंजीकरण करने के बाद आपको पीएम विश्वकर्म योजना का प्रमाण पत्र मिलेगा।
नोट : सफल पंजीकरण के बाद ही आप इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
महत्वपूर्ण बातें
- पंजीकरण की प्रक्रिया निशुल्क है, इसके लिए आपको पैसा भुगतान करना नहीं होगा ।
- योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक सभी मापदंडों को आवश्यक रूप से पूर्ण होना चाहिए ।
- इस योजना में लोन पास बैंक द्वारा होता है ।
- सभी मापदंडों के बारे में विस्तार पूर्वक जानने के लिए PMVY के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं ।
PM Vishwakarma Yojana Online Form
रजिस्ट्रेशन : पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दर्शायी गई है ।
- पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको How to register का ऑप्शन दिखेगा वहां क्लिक करें
- How to register के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको Artisan पर क्लिक करना होगा।
- Artisan पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पीडीएफ खुल जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बताई गई है जिसे आप पढ़कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।
पीएम विश्वकर्मा योजना हेल्पलाइन और कांटेक्ट नंबर
सरकार ने विश्वकर्मा योजना से संबंधित जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर जारी किया है । 1800 267 7777 और 17923 पर आप कोई भी जानकारी स्कीम से संबंधित ले सकते हैं ।
Email : champions[at]gov[dot]in
Phone : 011 – 23061574
Vishwakarma Yojana Cast List
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) के अंतर्गत अभी 145 जातियों को जोड़ा गया है । जिसका नाम नीचे कुछ इस प्रकार है ।
सागर, करगथरा, सरवरिया, साहू, कर्माकर, शर्मा, कॉलर, कॉलर पोंकोलर, शिल्पी, केसर, कंसाला, रावत, रायकर, कंशाली, कंसन, लोता, सोनार, लोहार, सोनी, महुलिया, सुथार, कुलाचर, सिन्हा, सोहागर, कुलारिया, सोनगरा, मैथली, स्वर्णकार, मालवीय, ठाकुर, मलिक, ताम्रकार, राधिया, राना, राव, पल्लीवल, मधुकर कंसाली, कन्नालन, चोल, चिपेगारा, कन्नलर, कन्नार, दास, देवगन, आचार्य थैचर, धीमान, अचारी, ढोले, असारी ओड्डी, असला, गिज्जेगरा, एक्कासले, गज्जर, अर्कासल्ली, गीड, असारी
गुर्जर, बघेल, औसुल, माशूक, बदिगर, जैंगर, जांगिड़, कलसी, बैलापाथारा, बग्गा, बैलुकम्मारा, कंबारा, भारद्वाज, कम्मालन, कमार भादिवाडला, विश्वकर्मा, कमलार, बोगारा, बिधानी, कमलार, कम्मारा, बोस, कम्मारी, ब्रह्मलु, कम्मियार, चारी और कमसला मालवीय, टमटा, माताचार, थैचर, तारखान, मेवाड़ा, थाटन, मिस्त्री उपंकर, मोहराना, उत्तरादि, मुलेकामरास, ओझा, पांचाल, पांचाल ब्राह्मण, वत्स, वडला, वद्रांसी, पंचालार, विप्पाता, पंचालार, विश्वबाह्मण, पंचोली, पत्थर, सतवारा, विश्वकर्मा मनु, मायाबह्म, पथरा परिदा, वक्सली, जिंटा, पातुरकर, प्रजापति, पोरकोलर, राम गड़िया, मारू
पीएम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PM Vishwakarma Yojana) योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ?
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2028 है, हालांकि भारतीय सरकार द्वारा इस योजना को आगे बढ़ाया भी जा सकता है । इस योजना को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पहले चरण में 5 वर्ष तक लागू किया गया था । इसके हिसाब से आवेदक वित्तीय वर्ष 2027 – 28 तक आवेदन कर सकते हैं ।
विश्वकर्मा योजना में ऋण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) में कारीगर एवं शिल्पकार 3 से 7 वर्ष के बीच अपना ऋण चुका सकते हैं लेकिन यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि आपका लोन एवं ब्याज दर आपके लोन के क्षमता अनुसार भिन्न हो सकता है ।
Vishwakarma Yojana Loan Pay
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) में लोन भुगतान के लिए तीन विकल्प है जो नीचे इस प्रकार दर्शाया गया है।
- EMIs ( समान मानसिक किश्त ) : EMIs एक साधारण विकल्प है जिसमें लोन धारक हर महीने तय राशि भुगतान करता है ।
- Bullet Payment ( अवधि के अंत में भुगतान ) : बुलेट पेमेंट का मतलब यह होता है कि लोन लेने वाले कारीगर एवं शिल्पकार पूरी राशि का भुगतान अंत में करते हैं ।
- Part Payment : पार्ट पेमेंट का मतलब होता है कि लोन लेने वाले शिल्पकार एवं कारीगर समय-समय पर लोन का एक सटीक अमाउंट भुगतान करते हैं ।
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) में समय से ऋण भुगतान न करने पर क्या होगा ?
- अगर तय सीमा तक ऋण धारक अपना ऋण जमा नहीं करते हैं तो उन्हें विलंब शुल्क के साथ ऋण भुगतान करना पड़ सकता है ।
- अगर लोन लेने वाले कारीगर एवं शिल्पकार लोन जमा करने में असमर्थ है, तो वह बैंक में जाकर संपर्क कर आग्रह कर लोन की अवधि को बढ़ावा सकते हैं ।
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हो तो आप ऋण से संबंधित सभी जानकारी को अच्छे से पढ़कर समझ कर ऋण ले ।
Vishwakarma Yojana Status Check
- विश्वकर्मा योजना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको विश्वकर्म योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा ।
- आधिकारिक वेबसाइट मैं प्रवेश करने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा ।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको स्थिति जांच (Status Check) करने का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको क्लिक करना होगा ।
- स्टेटस चेक के विकल्प में क्लिक करने के बाद आप आवेदन नंबर डालकर अपना स्थिति की जांच कर सकते हैं ।
पीएम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PM Vishwakarma Yojana) योजना से संबंधित प्रश्न
1.विश्वकर्मा योजना (PMVY) क्या है संक्षेप में
भारत की वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसमें कारीगरों एवं शिल्पकारों को कम ब्याज में लोन देकर अपने रोजगार को बढ़ाने में मदद करने का एक पहल योजना है ।
2.विश्वकर्मा योजना में ब्याज की दरें (Interest Rate) क्या है ?
पीएम विश्वकर्म योजना (PM Vishwakarma Yojana) में ऋण 5% रखा गया है ।
3.प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत कब हुई थी ?
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुरुआत 17 सितंबर 2023 को वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी ।
4.शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आय सीमा क्या है ?
शहरी क्षेत्र में कारीगर एवं शिल्पकार साल में ₹ 500000 प्रति वर्ष से कम आय वाले होने चाहिए वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कारीगर एवं शिल्पकार 3 लाख प्रति वर्ष से कम आय के अंतर्गत आने चाहिए ।
5.विश्वकर्मा योजना में कारीगरों एवं शिल्पकारों को ऋण कितने दिनों के अंदर चुकाना होगा ?
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) में कारीगरों एवं शिल्पकारों को अपना पहला किस्त ₹100000 18 महीना के अंदर एवं दूसरा किस्त दो लाख तीन महीना के अंदर चुकाना होगा ।
6.पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू करने का मकसद क्या है ?
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) शुरू करने का मकसद है कि छोटे कारीगर एवं शिल्पकार जिनके पास कला तो है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके पास पैसा का अभाव है जिस वजह से वह अपने कला क्षेत्र में आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं उन सभी शिल्पकारों एवं कारीगरों को कम ब्याज पर लोन देकर उनके क्षेत्र में आगे बढ़ना ही प्रमुख मकसद है ।
7. कौन ले सकते हैं इस योजना का लाभ ?
ऐसे कुशल कारीगर जिनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच हो और वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हो ऐसे कारीगर इस योजना का लाभ उठा सकते है ।
8. विश्वकर्मा योजना में कितना लोन मिलेगा ?
पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) में कुशल कारीगर एवं शिल्पकारों को 3 लाख तक का लोन दिया जाएगा । पहले किस्त पर कारीगरों एवं शिल्पकारों को एक लाख का लोन दिया जाएगा वहीं दूसरी किस्त पर 2 लाख का लोन दिया जाएगा ।
